Charitable Activities

भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा सैकड़ो गरीबों को बाँटे गऐ उपहार, दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली मे आयोजित हुआ कार्यक्रम मे, कई गणमान्य व्यक्ति हुऐ शामिल

भारत के लगभग सबसे बड़े सामाजिक महा संस्था/NGO भारतीय सर्व समाज महासंघ BSSM INDIA राष्ट्रीय स्तरीय भारत सरकार द्वारा मान्याता प्राप्त संस्था द्वारा आज यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया रफी मार्ग नई दिल्ली में एक उपहार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सर्व समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये तथा सैकड़ो लोगों को संस्था द्वारा उपहार निःशुल्क वितरित किये गऐ उपहारों में मुख्य रूप से व्हील चेयर, व्हील वाकर, टैबलेट, गैस के चूले, जूसर मशीन, कपड़ों की प्रेस, बेड सीट,आदि लोगो को बाँटे गये सभा के मुख्य अतिथि, भारत सरकार के केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री डी.वी सदानंद गौड़ा एवम विशिष्ट अतिथि भजपा के राष्ट्रीय सचिव एवम सांसद श्री तीरथ सिंह रावत लोक सभा में व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में उपस्थित तो नहीं हो पाऐ लेकिन दोनो ही नेताओं ने भेजे अपने संदेश में कहा की भारतीय सर्व समाज महासंघ सही मायने में जहाँ अपने कार्यों को पूरा करने का कार्य कर रहा है वहीं पूरे भारत वर्ष में सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को दिलवा कर एक प्रकार से भारत सरकार का भी सहयोग करने का कार्य कर रहा है भारत सरकार भी निश्चित तौर पे इस महा संस्था को संचालित करने में सहयोग करेगी उन्होंने कहा की संस्था वास्तव में आज भारत वर्ष में गरीबों की मददगार संस्था बन गई हैं, सभा को इनके अलावा मुख्य रूप से कई माननीय पूर्व सांसद गणों विधायक गणों, सहित कई गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखें तथा संस्था एवम इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम कुमार वालिया जी की सराहना की संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तराखण्ड के पूर्व राज्य मंत्री राम कुमार वालिया ने बताया कि संस्था को संचालित करते हुऐ लगभग तीन वर्ष हो गए है मुझे यह बताते हुऐ हर्ष हो रहा है कि हमने तीन साल में सभी के सहयोग से पचास हजार से भी ज्यादा लोगों को उपहार बाँटने का कार्य किया हैं इसके अलावा कई गरीब युवाओं की बड़ी-बड़ी कंपनियों में नोकरी लगवाने, हजारों गरीबों की छोटी-छोटी समस्याओं का निदान करने का कार्य संस्था द्वारा किया हैं श्री वालिया जी ने शायराना अंदाज़ में अपनी बात व्यक्त करते हुऐ कहा की

ये ज़िन्दगी अनमोल है,कुछ ऐसे इससे काम ले
कल हम रहे या न रहे, पर लोग हरदम नाम ले !
सर्व समाज बढ़ाना होगा, सर्व समाज उठाना होगा
देश को यदि बढ़ाना है तो सर्व समाज मिलाना होगा

सभा के मुख्य रूप से,,पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, दिल्ली के पूर्व विधान सभा के अध्यक्ष डा0 योगानंद शात्री पूर्व विधायक श्री के.के शर्मा, उत्तराखण्ड के पूर्व राज्य मंत्री श्रीधीरेन्द्र प्रताप समाज सेवी आंनद सिंह बिस्ट, अजय गुप्ता,डॉ. सुनीता, गीता रौतेला, आचार्य नर्मदा, यशोदा जोशी, यशोदा गुग्दियाल, श्री जितेंद्र गोड, पी.डी जैन उपाध्यक्ष दिगम्बर जैन समाज, ठाकुर सिंह समाज सेवी,मनोज तोमर चो० अख्तर खान, एन.के शर्मा,विनीत त्यागी, अरविंद खटाना, गोविंद सिंह बिस्ट, लक्ष्मण आर्य, अशोक जसवाल, गीता भण्डारी आदि को महासंघ की ओर से सर्व समाज जन उथान पुरस्कार 2019-2020 से भी समानित किया गया है