देहरादून में भारतीय सर्व समाज महासंघ के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड राम कुमार वालिया के आवास पर मनाया गया विशाल सर्व समाज दिवाली मिलन कार्यक्रम सैकड़ो लोग हुए उपस्थित उत्तराखंड के राज्य मंत्री सदाब शम्स, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,कई पार्षद सहित कई बिरादरियों के अध्यक्षों सहित आंदोलन कारी विवेक खंडूरी ने भी की भागेदारी
…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..
उत्तराखंड के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री तथा भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया के आवास इंदिरापुरम जीएमएस रोड पर आज एक विशाल सर्व समाज दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया| जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न समाजों के प्रदेश अध्यक्ष सहित उत्तराखंड सरकार के कई दर्जा राज्य मंत्री, पूर्व राज्य मंत्री सहित कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए सभी को दीपावली का उपहार भी दिया गया तथा विभिन्न समुदाय के लोगों को सम्मानित भी किया गया| सभा को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने कहा कि भारतीय सर्व समाज महासंघ आज भारत की लगभग सबसे बड़ी सामाजिक महा संस्था बन चुकी है जिसके आज पूरे देश में 5 लाख से भी अधिक सदस्य हैं| अकेले उत्तराखंड में करीब 50000 संस्था के सदस्य हैं जो लोगों की सेवा करने का कार्य कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा विभिन्न त्यौहारों को एक अलग प्रकार से मना कर एक संदेश दिया जाने का कार्य किया जाता है| इसी कड़ी में संस्था द्वारा दिल्ली सहित देश के विभिन्न प्रदेशों में दिवाली मिलन समारोह मनाया गया है तथा इसी कड़ी में आज देहरादून में भी विशाल दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है| जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की है| उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा जल्दी ही उत्तराखंड में कहीं जनकल्याण के कार्य किए जाने की योजना बनाई जा रही है, जिसके अंतर्गत समाज के निर्बल व्यक्तियों को बड़ा लाभ पहुंचाया जाएगा|
सभा को संबोधित करते हुए वाक् बोर्ड के अध्यक्ष तथा दर्जा राज्य मंत्री शादाब शम्स ने कहा कि श्री राम कुमार वालिया द्वारा आज सर्व समाज का दीपावली मिलन समारोह आयोजित कर यह संदेश दिया गया है की उत्तराखंड के लोग किसी एक जाति नहीं बल्कि सर्व समाज में विश्वास रखते हैं तथा सभी त्योहारों को मिलजुल कर बनाने का कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि आज सर्व समाज में हिंदू मुसलमान सभी मजबूती के साथ जुड़े हैं तथा प्रदेश के अंदर मिलजुल कर सभी त्योहारों को मनाने का कार्य कर रहे हैं| दर्जा राज्य मंत्री देशराज करनवाल ने कहा कि मैं खुद भी सर्व समाज महासंघ से जुड़ा हूं तथा राष्ट्रीय सलाहकार हूं| वास्तव में आज भारतीय सर्व समाज महासंघ के माध्यम से पूरे देश के अंदर कहीं कल्याण के कार्य कराए जा रहे हैं| श्री राम कुमार वालिया के नेतृत्व में निरंतर संस्था मजबूत हो रही है शीघ्र ही अन्य भी कई कार्यो पर कार्य योजना तैयार की जा रही है| सभा का संचालन संस्था के जिला अध्यक्ष तथा इंदिरा नगर वार्ड के निर्दलीय पार्षद श्री विनोद रावत ने किया तथा सभा की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम कुमार वालिया ने की सभा को इनके अलावा अहलूवालिया करनवाल जायसवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल,कर्नल सुरेश अहलूवालिया, वैश्य समाज से श्री राजीव गर्ग, ब्राह्मण समाज से देहरादून के सीएमओ श्री मनोज शर्मा कश्यप समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजवीर कश्यप गाढ़ा समाज के अध्यक्ष यामिन भाई गुर्जर समाज के नेता भाई लाल सिंह गुर्जर जाट समाज से जितेंद्र चौधरी इंदिरापुरम वार्ड की पार्षद श्रीमती बबीता गुप्ता त्यागी समाज से, श्री अनिल त्यागी सर्व समाज शिक्षक समाज से, सिर्फ पीके शर्मा अनुसूचित जाति समाज से, सर्व समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर कृपाल सिंह सेनी, समाज के अध्यक्ष श्री एम एस सेनी प्रमुख आंदोलनकारी तथा पूर्व राज्य मंत्री श्री विवेक खंडूरी, पूर्व राज्य मंत्री मनीष नागपाल, मुस्लिम समाज से भाई मकबूल अंसारी, असलम अली, फारूक चौधरी, प्रमुख समाजसेवी भाई जय सिंह, श्री अशोक कुमार, मनोज वालिया, बॉबी वालिया, प्रमोद करनवाल, अजय करनवाल, राजकुमार करनवाल सहित कई गणमान्य लोगों ने सभा को संबोधित किया|
भवदीय
विनोद रावत
निर्दलीय पार्षद इंद्रा नगर कॉलोनी वार्ड ,जिला अध्यक्ष भारतीय सर्व समाज महासंघ देहरादून उत्तराखंड








Leave A Comment