भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा छठ पूजा के शुभ अवसर पर आज अपने दिल्ली कार्यालय की पार्किंग में बिहार से जुड़ी महिला पुरुषों को भेंट किया फल जूस एवं अन्य उपहार, संस्था के अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने कहा लोगों की सेवा करना ही हमारा मुख्य कार्य ,हमारी संस्था के सभी कार्यक्रम होते है बिल्कुल निशुल्क,  यदि कोई आदमी हमारी संस्था से जोड़ने के नाम पर पैसे मांगने का कार्य करेगा तो उसके खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..
भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा आज छठ पूजा के शुभ अवसर पर संस्था के दिल्ली कार्यालय की पार्किंग सफदर एनक्लेव नई दिल्ली में एक बार फिर बिहार से जुड़े सैकड़ो महिला पुरुषों को फल जूस एवं अन्य आवश्यकता का सामान भेंट कर सम्मानित किया| इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड श्री राम कुमार वालिया ने कहा कि भारतीय सर्व समाज महासंघ भारत का एकमात्र ऐसी संस्था एवं एनजीओ है जो प्रत्येक त्योहारों को एक अलग प्रकार से मना कर एक संदेश देने का कार्य करती है तथा लोगों के दुख-सुख में भागीदारी करने का कार्य करती है| अभी दीपावली के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा दिल्ली देहरादून तथा देश के अन्य भी कई स्थानों पर सर्व समाज के लोगों को उपहार देकर दिवाली का त्यौहार मनाया गया है| इसी कड़ी में आज छठ पूजा के शुभारंभ पर बिहार से जुड़ी हमारी महिला एवं पुरुषों को संस्था द्वारा बड़ी संख्या में फल जूस एवं आवश्यकता का सामान भेंट किया है| उन्होंने कहा कि प्रभु की कृपा बनी रहे इसी प्रकार हम लोगों की सेवा करते रहेंगे| सभा को इनके अलावा संस्था के कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर श्री आशीष कुमार, श्री दुष्यंत सिंह, श्रीमती मन्नत जी , श्रीमती वंदना जी, श्रीमती लक्ष्मी देवी सहित कहीं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाओं को फल एवं अन्य सामान वितरित किया गया|