आज दिनांक 1 जून 2026 को भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा अंबेडकर भवन सेवला कला देहरादून में एक विशाल आवश्यक वस्तु वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे तथा उनका आवश्यकता का सामान वितरित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से 20 बालिकाओं को टैबलेट फोन दिए गए जिससे उनको पढ़ाई करने में सुविधा हो, 30 महिलाओं को गैस के चूल्हे भेंट किए गए, 50 महिलाओं को सिलाई मशीन, 49 महिला एवं पुरुषों को बीपी मशीन, 150 लोगों को वाटर फिल्टर भेंट किए गए  करीब 300 लोगों को संस्था की तरफ से आवश्यक सामान वितरित किया गया

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने कहा कि सबसे पहले में आज के कार्यक्रम में जिन्होंने CSR कार्य के अंतर्गत सहयोग किया है भारत की अग्रणी कंपनी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करता हूं जिनके सहयोग से आज हम सेवला कला देहरादून में लोगों को आवश्यकता का सामान वितरित कर रहे हैं उन्होंने कहा इस संस्था द्वारा विगत 5 वर्षों में 10 लाख से भी अधिक लोगों को आवश्यकता का सामान वितरित किया गया है जो निरंतर जारी है इसी कड़ी में आज देहरादून में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा कार्यक्रम से करीब एक महापूर्व सर्वे कराया गया था जिसमें संस्था के लोगों द्वारा विभिन्न बस्तियों में जाकर देखा गया था कि किन-किन लोगों को उपरोक्त सामान की आवश्यकता है उसी के अनुसार सूची बनाकर उसपर पहले गहन चिंतन किया गया उसके बाद सूची फाइनल करने के बाद लोगों को सामान वितरित किया गया श्री वालिया ने कहा कि भविष्य में भी संस्था इसी प्रकार लोगों की मदद करती रहेगी इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनिल श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल त्यागी गुरुजी महानगर देहरादून के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा जी जिला कार्यकारी अध्यक्ष करम सिंह सैनी जी पीके शर्मा जी अमन सिंह नानक चंद पियूष गौड़ मेनका अरोड़ा चांद वाला अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे