भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम कुमार वालिया जी का जन्मदिवस आज 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सर्व समाज के लोगों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न समाजों एवं वर्गों से आए लोगों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने श्री राम कुमार वालिया जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने जन्मदिवस के अवसर पर श्री राम कुमार वालिया जी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्व समाज को साथ लेकर चलना और समाज के प्रत्येक वर्ग के हित एवं सम्मान के लिए मिल-जुलकर कार्य करना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने सभी समाज के लोगों से एकजुट होकर आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्री राम कुमार वालिया जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें पुनः जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सर्व समाज के साथ मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।



Leave A Comment