नई दिल्ली। भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा एक बार फिर समाज सेवा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच सामग्री का वितरण किया गया। दिनांक 25 अप्रैल 2026, शनिवार को सायं 5:30 बजे सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को जूस के पैकेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम कुमार वालिया ने कहा कि संस्था का एकमात्र उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि विगत 5 वर्षों में संस्था द्वारा 10 लाख से अधिक लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी संस्था इसी प्रकार सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगी।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारी श्री आशीष कुमार, श्री मुनेंद्र कुमार सिंह, श्री गौरव गुप्ता, श्री दुष्यंत कुमार सहित सीआरएफ के जवान एवं एम्स अस्पताल के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वालिया ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
भवदीय
आशीष कुमार
(कार्यक्रम समन्वयक)
भारतीय सर्व समाज महासंघ, नई दिल्ली

Leave A Comment